विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी कश पटेल को अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय-अमेरिकी कश पटेल को अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस मिलर का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है।

वाशिंगटन, 11 नवंबर भारतीय-अमेरिकी कश पटेल को अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस मिलर का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है।

पेंटागन ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सीमा पर बीएसएफ ने पकड़े 2 बांग्लादेशी सैनिक.

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा मार्क एस्पर को रक्षा मंत्री के पद से हटाने और राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के निदेशक क्रिस मिलर को कार्यवाहक रक्षा मंत्री बनाने के एक दिन बाद पेंटागन ने यह नियुक्ति की है।

पेंटागन की ओर से मंगलवार को कहा गया कि मिलर ने सोमवार को नया पदभार ग्रहण किया।

यह भी पढ़े | ब्रिटेन में मई मध्य के बाद से कोरोना वायरस के दैनिक मृत्यु मामलों में उच्चतम वृद्धि दर्ज, अब तक 49 हजार से अधिक की हुई मौत.

अमेरिका के रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन ने मंगलवार को कहा, “वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में कार्यरत कश पटेल को कार्यवाहक (रक्षा) मंत्री मिलर का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है।”

पटेल, जेन स्टीवर्ट का स्थान लेंगे जो इस्तीफा दे चुके हैं।

कश का पूरा नाम कश्यप प्रमोद पटेल है और वह इससे पहले हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी में काम कर चुके हैं।

पटेल (39) को जून 2019 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के आतंकवाद रोधी निदेशालय में वरिष्ठ निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

उनका जन्म न्यूयार्क में हुआ था लेकिन उनका मूल गुजरात में है।

हालांकि पटेल के पिता युगांडा से थे और मां तंजानिया की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\