विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने न्यूयॉर्क में चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वॉयर पर बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ‘भारत माता की जय’ और अन्य देशभक्ति नारे लगाये।

न्यूयॉर्क (अमेरिका), चार जुलाई न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वॉयर पर बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोगों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ‘भारत माता की जय’ और अन्य देशभक्ति नारे लगाये।

साथ ही, उन्होंने भारत के खिलाफ चीन की आक्रमकता को लेकर उसका (चीन का) आर्थिक बहिष्कार करने और उसे राजनयिक स्तर पर अलग-थलग करने की भी मांग की।

यह भी पढ़े | पाक पीएम इमरान खान ने लिया संकल्प, कहा- CPEC परियोजना को हर कीमत पर पूरा किया जाएगा.

न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में रह रहे भारतीयों और ‘भारतीय संघों के परिसंघ’ (एफआईए) के अधिकारियों ने ‘चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करो’, ‘भारत माता की जय’ और ‘चीनी आक्रामकता को रोको’ जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर चेहरे पर मास्क पहनकर प्रदर्शन किया। उनके हाथों में ‘‘हम शहीद जवानों को सलाम करते हैं’’ के पोस्टर थे।

यह भी पढ़े | विश्व स्वास्थ्य संगठन का देशों ने किया आग्रह, कहा- जागें और कोरोना महामारी को करें नियंत्रित.

प्रदर्शन में तिब्बती और ताइवानी समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने ‘तिब्बत भारत के साथ खड़ा है’, ‘मानवाधिकारों, अल्पसंख्यक समुदायों के धर्मों, हांगकांग के लिए न्याय’, ‘चीन मानवता के खिलाफ अपराध रोके’ और ‘चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करो’ के पोस्टर ले रखे थे।

समुदाय के नेताओं, प्रेम भंडारी और जगदीश सहवानी ने शुक्रवार को इस प्रदर्शन का आयोजन किया।

‘जयपुर फुट यूएसए’ के अध्यक्ष भंडारी ने कहा, ‘‘आज का भारत 1962 के भारत से अलग है। हम चीनी आक्रामकता और इसकी अंतरराष्ट्रीय धौंस को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम चीन के अहंकार का करारा जवाब देंगे।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ एक हिसंक झड़प में 20 (भारतीय) जवानों के शहीद होने से बहुत व्यथित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\