‘‘कोरोना योद्धाओं” के सम्मान में भारतीय वायसेना ने देशभर में फ्लाई पास्ट किया

सैन्य विमानों के एक बेड़े में शामिल सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जगुआर ने दिल्ली के राजपथ के ऊपर उड़ान भरी और फिर सुबह करीब 11 बजे से अगले 30 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाया।

जमात

नयी दिल्ली, तीन मई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे लाखों चिकित्सकों, पराचिकित्सकों, सफाईकर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने की राष्ट्रव्यापी कवायद के तहत भारतीय वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों ने रविवार को देश के बड़े शहरों और नगरों के ऊपर भव्य फ्लाई पास्ट किया। वहीं, सैन्य हेलीकॉप्टरों ने देशभर के प्रमुख अस्पतालों पर आकाश से पुष्प-वर्षा की।

सैन्य विमानों के एक बेड़े में शामिल सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जगुआर ने दिल्ली के राजपथ के ऊपर उड़ान भरी और फिर सुबह करीब 11 बजे से अगले 30 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाया।

मुख्य परिवहन विमान सी-130 ने भी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अलग से फ्लाई पास्ट किया। हवाई सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विमान ने करीब 500 से 1,000 मीटर तक की ऊंचाई पर ही उड़ान भरी।

अधिकारियों ने कहा कि धन्यवाद ज्ञापित करने की गतिविधियां राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू कराने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के सम्मान में दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ शुरू की गईं।

सेना के एक हेलीकॉप्टर ने स्मारक पर फूलों की पंखुड़ियां भी बरसाईं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के अलावा, भारतीय वायुसेना ने मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना, लखनऊ, श्रीनगर, चंडीगढ़, भोपाल, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोयंबटूर और तिरुवनंतपुरम समेत कई अन्य शहरों के ऊपर भी फ्लाई पास्ट किया।

भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के कई हेलीकॉप्टरों ने दिल्ली, शिलांग, गुवाहाटी और मुंबई समेत देश के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों के ऊपर उड़ान भरी और कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्प बरसाए।

थलसेना के बैंडों ने भी प्रमुख अस्पतालों के बाहर प्रस्तुति दी।

पूर्वी नौसैन्य कमान और पश्चिमी नौसैन्य कमान शाम के समय बड़े बंदरगाहों पर खड़े कई जहाजों को रोशन करेंगी।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि सेना के तीनों अंग “कोरोना योद्धाओं” का धन्यवाद करने के लिए कई गतिविधियों को अंजाम देंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिलसिलेवार ढंग से ट्वीट कर सशस्त्र बलों की इन गतिविधियों के लिए सराहना की जो वैश्विक महामारी से अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे लोगों के प्रति सशस्त्र बलों के सम्मान को दिखाती हैं।

सिंह ने कहा, “मैं सशस्त्र बलों को चिकित्सा पेशेवरों, पुलिस और अग्रिम मोर्चे के अन्य कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए फ्लाई पास्ट, पुष्प-वर्षा और कई अन्य प्रस्तुतियों जैसी विशेष पहलों के लिए धन्यवाद देता हूं। पूरा राष्ट्र इस चुनौतीपूर्ण समय में एकजुट है।”

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग को मजबूत करने के लिए “अग्रिम मोर्चे के योद्धा” बेहद सराहनीय काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\