देश की खबरें | भारतीय वायुसेना ने बैंकॉक, सिंगापुर, दुबई से 12 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना ने बृहस्पतिवार को बैंकॉक, सिंगापुर और दुबई से 12 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर भारत लाए।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल भारतीय वायुसेना ने बृहस्पतिवार को बैंकॉक, सिंगापुर और दुबई से 12 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर भारत लाए।

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कई राज्यों के अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन तथा बिस्तरों की कमी है।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया, ‘‘भारतीय वायुसेना फिलहाल खाली क्रायोजेनिक कंटेनर तीन स्थानों से ला रही है। तीन कंटेनर बैंकॉक से, तीन सिंगापुर से और छह कंटेनर दुबई से लाए गए हैं।’’

भारतीय वायुसेना शुक्रवार से खाली ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर देश के विभिन्न फिलिंग स्टेशनों पर पहुंचा रही है ताकि कोविड-19 रोगियों को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 3,79,257 नए मामले सामने आए जिससे कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,83,76,524 हो गई जबकि इलाज करा रहे लोगों की संख्या 30 लाख से अधिक हो गई है।

सुबह आठ बजे तक के आंकड़े के मुताबिक, 3645 लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 2,04,832 हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड