जरुरी जानकारी | इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का घाटा बढ़कर 236.77 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड ने कम आय होने की वजह से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 236.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। .

नयी दिल्ली, 11 फरवरी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड ने कम आय होने की वजह से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 236.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। .

कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक, एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 87.04 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी पिछले वर्ष की इसी अवधि के 355.59 करोड़ रुपये से घटकर 148.47 करोड़ रुपये रह गई।

वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी का शुद्ध घाटा 231.81 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में शुद्ध घाटा 76.53 करोड़ रुपये था।

मुंबई स्थित कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में उसकी कुल आय घटकर 515.55 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की अवधि में 1,268.87 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now