देश की खबरें | आईपीएल के 15वें सत्र में भारत भविष्य के मजबूत कप्तान को ढूंढना चाहेगा: शास्त्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के 15वां सत्र  भारतीय क्रिकेट टीम के लिए  भविष्य के लिए ‘मजबूत’ कप्तान का पता लगाने का एक अवसर है।

नयी दिल्ली, 22 मार्च भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के 15वां सत्र  भारतीय क्रिकेट टीम के लिए  भविष्य के लिए ‘मजबूत’ कप्तान का पता लगाने का एक अवसर है।

  आगामी टूर्नामेंट ऋषभ पंत से लेकर लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे भारतीय कप्तानों की प्रतिभा का आकलन करने का मौका होगा।

शास्त्री ने हालांकि भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह ‘शानदार’ काम कर रहे हैं।

शास्त्री ने आईपीएल के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स के संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ विराट अब कप्तान नहीं हैं, लेकिन रोहित भी विशेष रूप से सफेद गेंद में उत्कृष्ट रहे हैं। भारत यह देखेगा कि भविष्य में टीम की कप्तानी कौन करेगा । इस दौड़ में अभी श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल हैं। भारतीय टीम को भविष्य के लिए एक मजबूत कप्तान की तलाश होगी और यहां मौका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले आईपीएल में हमने वेंकटेश अय्यर को देखा था, उनके बारे में किसी ने नहीं सुना था और जब तक यह खत्म हुआ वह भारतीय टीम में थे। तो आप अप्रत्याशित की उम्मीद करते हैं। यही आईपीएल की खूबसूरती है।’’

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी गेंदबाजी में वापसी पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन शास्त्री का मानना है कि  पूरा देश आगामी आईपीएल में उनके हर कदम पर नजर रखेगा।

पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में पहली बार भाग ले रही फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स  की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।

पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण इस स्टार भारतीय ऑलराउंडर को पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेलने को नहीं मिला है।

शास्त्री ने कहा, ‘‘ आईपीएल में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर पूरा देश नजर रखेगा। हम सभी जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम है।’’

शास्त्री और सुरेश रैना इस आकर्षक लीग के लिए स्टार स्पोर्ट्स के एलीट कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे।

शास्त्री ने यह भी कहा कि आगामी आईपीएल में तेज गेंदबाजी पर अधिक ध्यान दिया जा सकता है, क्योंकि अगला टी 20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया की कठिन और उछाल वाली पिचों पर खेला जाना है।

इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सत्र शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के साथ शुरू होगा।

शास्त्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारतीय टीम की नजरें किसी और चीज की तुलना में तेज गेंदबाजी विभाग पर अधिक होगी क्योंकि वे आईपीएल के चार महीने बाद ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।’’

शास्त्री सात साल के बाद कमेंट्री में वापसी कर रहे है लेकिन वह पहली बार हिन्दी में यह काम करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू