जरुरी जानकारी | भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के सही संयोजन पर काम कर रहा: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मौजूदा वैश्विक व्यापार युद्ध के बीच वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को निर्यातकों से घबराहट में न आने का अनुरोध किया।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल मौजूदा वैश्विक व्यापार युद्ध के बीच वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को निर्यातकों से घबराहट में न आने का अनुरोध किया।

उन्होंने निर्यातकों को भरोसा दिया कि भारत अमेरिका के साथ अपने प्रस्तावित व्यापार समझौते में सही संयोजन और सही संतुलन पर काम कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय दल देश के लिए सही परिणाम सुनिश्चित करने के लिए तेजी के साथ काम कर रहा है, लेकिन उन्हें अनावश्यक जल्दबाजी नहीं है।

दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य 2023 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा लगभग 191 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करना है।

गोयल ने निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग निकायों द्वारा यहां आयोजित एक बैठक में यह बात कही। अमेरिका ने भारत पर 26 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया है। यह शुल्क बुधवार से लागू हुआ।

बैठक के दौरान मंत्री ने निर्यातकों को पारस्परिक रूप से लाभकारी बहुक्षेत्रीय बीटीए के लिए अमेरिका के साथ जारी बातचीत के बारे में भी जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंत्री ने भरोसा दिया कि देश सक्रिय तरीके से काम कर रहा है और ऐसे समाधान तलाश रहा है जो राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में हों।

गोयल ने कहा कि विभिन्न देश शुल्क लगाने के मामले में अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''जहां तक ​​भारत का सवाल है, तो यहां विनिर्माण में वृद्धि, अतिरिक्त नौकरियों के सृजन की संभावना है, क्योंकि देश वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बड़े खिलाड़ियों को आकर्षित कर सकता है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट