देश की खबरें | भारत की पाक के साथ युद्ध शुरू करने में कोई दिलचस्पी नहीं, उसकी आक्रामकता का जवाब देंगे: थरूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध शुरू करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन उन्हें यकीन है कि अगर उसके नागरिक, सैन्य या सरकारी प्रतिष्ठानों पर पड़ोसी द्वारा हमला किया जाता है तो देश कड़ा जवाब देगा।

तिरुवनंतपुरम, आठ मई कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध शुरू करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन उन्हें यकीन है कि अगर उसके नागरिक, सैन्य या सरकारी प्रतिष्ठानों पर पड़ोसी द्वारा हमला किया जाता है तो देश कड़ा जवाब देगा।

थरूर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का “तयशुदा जवाब” दिया, लेकिन “हमारा इसे और बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है”।

पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

उन्होंने कहा, “हमें आतंकी हमले का जवाब देना था और हमने ऐसा किया। हमने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया और रात में ही उन पर हमला किया ताकि कोई भी नागरिक हताहत न हो। हमने एक संतुलित प्रतिक्रिया दी।”

उन्होंने कहा, “अभी पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में 15 लोगों की मौत हो गई है और करीब 59 लोग घायल हो गए हैं और हमारी सेनाएं इसका भी जवाब दे रही हैं। लेकिन, हमारा इरादा इसे बढ़ाने का नहीं है।”

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत दुनिया को यह दिखाने के लिए मामले को युद्ध में नहीं बदल रहा है कि “हमारा व्यवहार इसके लिए जिम्मेदार है”।

थरूर ने कहा, “हमने पाकिस्तानी सरकार या सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं किया, जबकि हम जानते हैं कि आतंकी हमले के पीछे उनका हाथ है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि हमें युद्ध में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन, अगर पाकिस्तान हमारे सैन्य या सरकारी प्रतिष्ठानों या नागरिक ठिकानों पर हमला करता है, क्योंकि हमारे यहां कोई आतंकी शिविर नहीं है, तो हम निश्चित रूप से कड़ा जवाब देंगे। मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं है। लेकिन, हम इसकी पहल नहीं करेंगे।”

थरूर ने यह भी कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से पहले और बाद में हुई सर्वदलीय बैठकों से पता चलता है कि देश अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुट होकर खड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू