जरुरी जानकारी | अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में अपने हितों की रक्षा करेगा भारत: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अमेरिका के साथ बातचीत में सरकार, देश तथा जनता के हितों की रक्षा करेगी और जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना उचित नहीं है।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अमेरिका के साथ बातचीत में सरकार, देश तथा जनता के हितों की रक्षा करेगी और जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश की सभी व्यापार वार्ताएं ‘‘भारत पहले’’ के दृष्टिकोण के साथ अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं और ‘विकसित भारत 2047’ का मार्ग सुनिश्चित कर रही हैं।

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमने पहले भी कई बार कहा है कि हम बंदूक की नोक पर बात नहीं करते हैं। समयबद्ध तरीके से काम करना अच्छा है लेकिन जब बात देश हित और जनहित की हो तो तब किसी भी तरह की जल्दबाजी अच्छी नहीं होती।’’

दोनों देशों ने इस वर्ष शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है। इस समझौते का मकसद 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान 191 अरब अमेरिकी डॉलर से दोगुना कर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार समझौते पर गोयल ने कहा कि व्यापार वार्ता तब आगे बढ़ती है जब दोनों पक्ष एक-दूसरे की चिंताओं व आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं केवल इतना बता सकता हूं कि सभी व्यापार वार्ताएं ‘‘भारत पहले’’ के दृष्टिकोण और ‘विकसित भारत 2047’ के लिए मार्ग प्रशस्त करने हुए अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं।’’

मंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ में व्यवसायों को गैर-शुल्क बाधाओं के कारण कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

इस बीच, इटली-भारत व्यापार मंच में गोयल ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्रता से पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है जिससे दोनों पक्षों को आर्थिक संबंधों को गहरा करने में मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप गलियारा (आईएमईसी) भारत तथा इटली को एक-दूसरे के और करीब आने का अवसर प्रदान करता है।

मंत्री ने कहा कि भारत और इटली के बीच निर्बाध व्यापार व निवेश को बढ़ावा देने की भी आवश्यकता है।

गोयल ने कहा, ‘‘ दोनों पक्षों में निवेश को प्रोत्साहित करने, उद्योग जगत को बिना किसी बाधा के एक-दूसरे के साथ व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है... मुझे लगता है कि इसमें 15 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर से बढ़ने की जबरदस्त क्षमता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\