खेल की खबरें | भारत कड़ी चुनौती पेश करेगा क्योंकि वह परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं: सैंटनर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम के परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने के कारण रविवार को होने वाला चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच चुनौती पूर्ण बन गया है लेकिन उन्हें विश्वास है कि उनकी टीम परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाने में सफल रहेगी।

दुबई, आठ मार्च न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम के परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने के कारण रविवार को होने वाला चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच चुनौती पूर्ण बन गया है लेकिन उन्हें विश्वास है कि उनकी टीम परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाने में सफल रहेगी।

न्यूजीलैंड ने 2000 से आईसीसी का कोई टूर्नामेंट नहीं जीता है। उसने 2000 में कीनिया में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था।

सैंटनर ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम जानते हैं कि भारत कड़ी चुनौती पेश करेगा। वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और यहां की परिस्थितियों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत के खिलाफ कुछ दिन पहले यहां मैच खेलने का उनकी टीम को भी फायदा मिलेगा।

सैंटनर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि भारत के खिलाफ कुछ दिन पहले यहां मैच खेलने से हमें भी मदद मिलेगी लेकिन यह नॉकआउट मैच है और जो भी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी वह विजेता बनेगी। ’’

न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि पिच की प्रकृति कैसी भी हो उनकी टीम को हर तरह की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मुकाबला स्पिनरों के मददगार विकेट पर एक अच्छी टीम से होगा। हम जानते हैं कि भारत अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करेगा। लेकिन विकेट भिन्न भी हो सकता है। इसलिए मुझे लगता है कि हमें जैसा भी विकेट हो उससे सामंजस्य बिठाने के लिए तैयार रहना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू