देश की खबरें | दोहा में जाम्बिया से मैत्री मैच खेलेगा भारत : एआईएफएफ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 25 मई को दोहा में अपने से अधिक रैंकिंग की टीम जाम्बिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 13 मई भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 25 मई को दोहा में अपने से अधिक रैंकिंग की टीम जाम्बिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह मैच आगामी एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के अंतिम दौर के लिये भारत की तैयारी का हिस्सा है। क्वालीफायर के अंतिम दौर के मैच आठ जून से कोलकाता में खेले जाएंगे।
भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में 106वें स्थान पर है जबकि जाम्बिया उससे 19 पायदान ऊपर 87वें स्थान पर है।
एआईएफएफ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पुष्टि करता है कि भारतीय टीम 25 मई को दोहा में जाम्बिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगी।’’
भारत ने इससे पहले मार्च में मेजबान बहरीन और बेलारूस के खिलाफ मैत्री मैच खेले थे।
भारतीय टीम 23 अप्रैल से पहले बेल्लारी और अब कोलकाता में अभ्यास शिविर में भाग ले रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)