विदेश की खबरें | रूस के कजान और येकातेरिनबर्ग शहरों में वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत ने रूस के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए उसके कजान और येकातेरिनबर्ग शहरों में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, नौ जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत ने रूस के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए उसके कजान और येकातेरिनबर्ग शहरों में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।

इस समय रूस में भारत के दो वाणिज्य दूतावास सेंट पीटर्सबर्ग और व्लादिवोस्तोक में हैं।

प्रधानमंत्री ने रूस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कजान और येकातेरिनबर्ग में नए वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं आप सभी के साथ कुछ अच्छी खबर साझा करना चाहता हूं। हमने कजान और येकातेरिनबर्ग में नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है। इससे यात्रा और व्यापार में वृद्धि होगी।’’

येकातेरिनबर्ग रूस का चौथा सबसे बड़ा शहर है जो महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बनकर उभरा है। इसी शहर में 2018 में फीफा विश्वकप के चार मैच हुए थे।

वोल्गा और कजांका नदियों के संगम पर स्थित कजान शहर रूस का सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र तथा देश का उभरता आर्थिक केंद्र है।

रूस में अक्टूबर महीने में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कजान में ही किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को रूस की दो दिवसीय यात्रा शुरू की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now