देश की खबरें | भारत किसी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ को बर्दाश्त नहीं करेगा : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूरी दृढ़ता के साथ दो टूक शब्दों में कहा कि भारत किसी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ को सहन नहीं करेगा तथा पाकिस्तान के खिलाफ अभियान को केवल स्थगित किया गया है और भविष्य पड़ोसी देश के व्यवहार पर निर्भर करेगा।

नयी दिल्ली, 12 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूरी दृढ़ता के साथ दो टूक शब्दों में कहा कि भारत किसी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ को सहन नहीं करेगा तथा पाकिस्तान के खिलाफ अभियान को केवल स्थगित किया गया है और भविष्य पड़ोसी देश के व्यवहार पर निर्भर करेगा।

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों और उनके ठिकानों के खिलाफ शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बहादुर सशस्त्र बलों, सैनिकों, वैज्ञानिकों और खुफिया एजेंसी को ‘सेल्यूट’ किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत से सैन्य आक्रमण रोकने के लिए विनती की तथा भारत ने इस पर तभी विचार किया जब उन्होंने अपने दुस्साहस को रोकने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में 22 अप्रैल को जो कुछ हुआ, उसने देश और पूरी दुनिया को झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के मासूम नागरिकों को उनका धर्म पूछकर, उनके परिवार के सामने क्रूरता से मार दिया गया।

मोदी ने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत रूप से यह पीड़ा बहुत बड़ी थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सशस्त्र बलों की इस बहादुरी को, इस देश की माताओं, बहनों और बेटियों को समर्पित करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम की घटना में आतंकवाद का ‘वीभत्स चेहरा’ सामने आया।

उन्होंने कहा,‘‘हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए हमारे सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी थी।’’ उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में 100 से अधिक दुर्दांत आतंकवादी मारे गये।

मोदी ने कहा, ‘‘भारत किसी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ को सहन नहीं करेगा। हमने पाकिस्तान के खिलाफ अभियान को केवल स्थगित किया है तथा भविष्य उनके व्यवहार पर निर्भर करेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की नयी नीति है तथा अब एक नयी रेखा खींच दी गयी है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर आतंकवादी और आतंकवादी संगठन यह बात अच्छी तरह जान गया है कि ‘‘हमारी मां-बेटियों के माथे से सिंदूर मिटाने का क्या अंजाम होता है?’’

राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल एक नाम नहीं है बल्कि यह ‘न्याय के प्रति एक अखंड प्रतीज्ञा’ है और इसके माध्यम से पूरे विश्व ने इस अखंड प्रतिज्ञा को कार्रवाई में बदलते देखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें