देश की खबरें | भारत को 2040 तक कक्षा में अपने उपग्रहों की संख्या तीन गुनी करनी होगी: इसरो प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अगले तीन वर्ष के अंदर अंतरिक्ष में अपने उपग्रहों की संख्या तीन गुनी करनी होगी। वर्तमान में अंतरिक्ष में भारत के 55 उपग्रह हैं।

हैदराबाद, 25 जुलाई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अगले तीन वर्ष के अंदर अंतरिक्ष में अपने उपग्रहों की संख्या तीन गुनी करनी होगी। वर्तमान में अंतरिक्ष में भारत के 55 उपग्रह हैं।

नारायणन ने ‘भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम - उपलब्धियां, चुनौतियां और भविष्य की योजनाएं विषय पर जीपी बिड़ला मेमोरियल व्याख्यान’ में कहा कि 2040 तक भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुप्रयोग क्षेत्र और बुनियादी ढांचा के मामले में किसी भी अन्य देश के बराबर होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस साल इसरो ने 12 प्रक्षेपण यान मिशनों की योजना बनाई है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा)-इसरो के सहयोग से आगामी नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) मिशन 30 जुलाई को भारत के जीएसएलवी एफ16 द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने पर काम कर रहे हैं। हम अपना चंद्रयान लैंड कराने जा रहे हैं। अभी, 55 उपग्रह कक्षा में हैं और देश के आम आदमी की सेवा कर रहे हैं। अगले तीन वर्षों में यह संख्या लगभग तीन गुना हो जानी चाहिए। आवश्यकता बहुत बड़ी है। मांग इतनी ज्यादा है कि हमें उपग्रह बनाने ही होंगे। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।’’,

बाद में, उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 2035 में भारत एक अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण करेगा और पहला मॉड्यूल 2028 में कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

नारायणन ने कहा कि जहां तक अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों का सवाल है, इस पर बहुत काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले इसरो का कार्य मॉडल सेवा-उन्मुख हुआ करता था, लेकिन अब वह व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाना चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\