खेल की खबरें | हॉकी इंडिया के महासचिव का दावा, लॉस एंजिल्स ओलंपिक में जरूर स्वर्ण पदक जीतेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर भारत अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक जाता है तो वह 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में जरूर सोने का तमगा जीतेगा।

चेन्नई, पांच अगस्त हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर भारत अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक जाता है तो वह 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में जरूर सोने का तमगा जीतेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की की अगुवाई वाला हॉकी इंडिया भारतीय हॉकी को फिर से शिखर पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

भोलानाथ ने पीटीआई से कहा,‘‘ मेरी हॉकी के लिए कुछ बड़ी योजनाएं हैं। हम हॉकी इंडिया में बदलाव करने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर पेरिस ओलंपिक में नहीं तो लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत जरूर स्वर्ण पदक जीतेगा।’’

भोलानाथ ने कहा कि भारतीय हॉकी की खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए हॉकी इंडिया प्रतिभाओं का बड़ा पूल तैयार करने पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘ जहां तक पुरुष और महिला वर्ग दोनों में जूनियर टीमों का सवाल है तो उन्हें भी सीनियर टीमों की तरह सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जिनमें अंतरराष्ट्रीय कोच भी शामिल है। हम अगले दो महीने में इन्हें लागू करना चाहते हैं। इसके अलावा हमारी अपनी जूनियर टीमों के लिए निचले स्तर पर भी कुछ योजनाएं हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ जूनियर टीमों के लिए अभी तक अंडर 17 और अंडर 18 वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होती रही है लेकिन अब वह विश्व की चोटी की टीमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। जूनियर स्तर पर चुने गए खिलाड़ियों का राउरकेला में 20 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर आयोजित किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\