विदेश की खबरें | भारत हरसंभव क्षेत्र में श्रीलंका की मदद करता रहेगा : जयंशकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के बीच उसका हरसंभव क्षेत्र में विकासात्मक सहयोग करते रहने का बुधवार को संकल्प लिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 23 अगस्त विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के बीच उसका हरसंभव क्षेत्र में विकासात्मक सहयोग करते रहने का बुधवार को संकल्प लिया।

जयशंकर ने श्रीलंका-भारत संसदीय मैत्री संघ का हिस्सा रहे सांसदों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित किया और कहा कि भारत हर पहलू से श्रीलंका के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की ओर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत हरसंभव क्षेत्र में श्रीलंका को विकासात्मक सहयोग देता रहेगा।’’

कोलंबो में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले भी संसद में मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि चार प्रमुख क्षेत्रों : खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, मुद्रा सहयोग तथा दीर्घकालीन निवेश में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने की संभावना है।

इस अवसर पर श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने कहा कि आदान-प्रदान संबंधी कार्यक्रमों के माध्यम से रिश्तों को और मजबूत किया जा सकता है और ये कार्यक्रम संसदीय मैत्री संघ का इस्तेमाल कर लागू किए जा सकते हैं।

भारत ने श्रीलंका को आवश्यक सामान तथा ईंधन के आयात में मदद करने के लिए उसे चार अरब डॉलर से अधिक की सहायता राशि की पेशकश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\