खेल की खबरें | प्रतिष्ठा बचाने और न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप से रोकने के लिए उतरेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम को घरेलू धरती पर इससे पहले इस तरह की परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ा और अब शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में उसका लक्ष्य प्रतिष्ठा बचाना और न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने से रोकना होगा।

मुंबई, 31 अक्टूबर भारतीय टीम को घरेलू धरती पर इससे पहले इस तरह की परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ा और अब शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में उसका लक्ष्य प्रतिष्ठा बचाना और न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने से रोकना होगा।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा और उसने पिछले 12 वर्षों में पहली बार घरेलू धरती पर श्रृंखला गंवाई।

भारत का स्पिन गेंदबाजों को मदद पहुंचाने वाली पिच तैयार करने का दांव उल्टा पड़ गया और अब उसे अगले साल जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

भारतीय टीम को अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के वर्तमान चक्र में छह टेस्ट मैच खेलने हैं और फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे इनमें से कम से कम चार मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजों को खेलने के कौशल की कलई खुल गई। यही वजह है की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच के अभ्यास के लिए धीमी गति के 20 गेंदबाजों को बुलाया तथा वैकल्पिक अभ्यास सत्र रद्द कर दिया।

भारतीय टीम ने बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अच्छी वापसी की थी लेकिन भारतीय बल्लेबाज पहले मैच में तेज गेंदबाजों जबकि दूसरे मैच में स्पिन गेंदबाजों के सामने नहीं चल पाए।

भारत ने अभी तक चार में से तीन पारियों में 46, 156 और 245 रन बनाए हैं जिससे उसके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का पता चलता है। यह सब कुछ भारतीय टीम के साथ तब हुआ है जबकि उसे जल्द ही पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि जो कुछ हुआ वह आहत करने वाला है। हमें दर्द होना चाहिए और यही दर्द हमें बेहतर बनाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि इससे युवा खिलाड़ियों को बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद मिलेगी।’’

अभी यह देखना होगा कि कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा इस तरह की परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। उनके अलावा युवा खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

न्यूजीलैंड ने अपनी तैयारी का अभी तक अच्छा नमूना पेश किया है और उसने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया है। इससे उसकी टीम भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों को कड़ी चुनौती देने में सफल रही है।

भारत के लिए रोहित, कोहली, अश्विन और जडेजा का अभी तक श्रृंखला में लचर प्रदर्शन चिंता का विषय होगा। भारत को अगर न्यूजीलैंड का विजय अभियान रोकना है तो इन चारों खिलाड़ियों को बेहतर खेल दिखाना होगा।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच से भी स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को एक और कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। उन्हें यह साबित करना होगा कि वह अपने पूर्ववर्ती बल्लेबाजों की तरह स्पिन गेंदबाजी को अच्छी तरह से खेलते हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, वाशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), एजाज पटेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, विलियम ओ'रुरके, जैकब डफी।

मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\