खेल की खबरें | जीत की हैट्रिक लगाकर इंग्लैंड के खिलाफ पहली टी20 श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले दो मैच को सहजता से अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार सबसे छोटे प्रारूप में श्रृंखला जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।

लंदन, तीन जुलाई पहले दो मैच को सहजता से अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार सबसे छोटे प्रारूप में श्रृंखला जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने पांच मैच की श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड को रिकॉर्ड 97 रन से हराया तथा उसके बाद ब्रिस्टल में 24 रन से जीत दर्ज की जो इंग्लैंड की महिला टीम की इस मैदान पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पहली हार थी। इस तरह से भारतीय टीम श्रृंखला में अभी 2-0 से आगे चल रही है।

भारतीय महिला टीम ने 2006 में डर्बी में खेले गए एकमात्र मैच में इंग्लैंड को हराया था। तब से भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ हर महिला टी20 श्रृंखला में हारती रही है, चाहे वह घरेलू मैदान पर हो या बाहर।

यह प्रभावशाली प्रदर्शन भारत के लिए उत्साहजनक है, क्योंकि वे यहां की परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं, जो अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप की तैयारी को देखते हुए काफी महत्व रखता है।

भारतीय टीम ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पहले मैच में शतक बनाया तो हरलीन देओल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दूसरे मैच में अमनजोत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा और उसे मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

अब सभी की निगाहें बड़े शॉट लगाने वाली सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर टिकी हैं, जो अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगी। टीम में वापसी करने वाली शेफाली ने पहले दो मैच में कुल मिलाकर 23 रन बनाए हैं।

अभ्यास मैच के दौरान सिर में चोट लगने के बाद एहतियात के तौर पर पहले मैच में नहीं खेल पानी वाली कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरे मैच में केवल दो गेंद का सामना किया और वह भी मैदान पर कुछ समय बिताना चाहेंगी।

तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।

बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी अपनी पहली सीरीज में ही स्टार खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने छह विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट भी सबसे अच्छा रहा है।

इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी समस्या सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले और डैनी व्याट-हॉज का अच्छी शुरुआत नहीं दे पाना है। उसकी गेंदबाजी भी औसत दर्जे की रही है।

टीम इस प्रकार हैं ::

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, राधा यादव।

इंग्लैंड: नताली साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट (विकेट कीपर), सोफिया डंकले, एमी जोन्स (विकेट कीपर), डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, पैगे शॉल्फिल्ड, एम अर्लट, लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, लिन्सी स्मिथ, इसी वोंग।

मैच भारतीय समयानुसार रात 11:05 बजे शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी