जरुरी जानकारी | आत्मनिर्भरता, मजबूत बुनियाद से भारत बनेगा 55 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्थाः गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को उम्मीद जताई कि आत्मनिर्भरता, प्रौद्योगिकी, मजबूत मुद्रा और बुनियादी बिंदुओं पर ध्यान देने जैसे कदम भारत को वर्ष 2047 तक 55 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेंगे।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को उम्मीद जताई कि आत्मनिर्भरता, प्रौद्योगिकी, मजबूत मुद्रा और बुनियादी बिंदुओं पर ध्यान देने जैसे कदम भारत को वर्ष 2047 तक 55 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेंगे।

गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल चालित वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ कदम बढ़ाने और विनिर्माण में गुणवत्ता लाने जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

वह के वी सुब्रमण्यन की किताब 'भारत@100: एनविजनिंग टुमॉरोज इकोनॉमिक पावरहाउस' से संबंधित चर्चा में शामिल हो रहे थे।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "यह सब सामूहिक रूप से हमारी मदद करेगा। एक मजबूत मुद्रा, अर्थव्यवस्था के मजबूत बुनियादी ढांचा हमें 55 लाख करोड़ की डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचाने में मदद करेंगे।"

गोयल ने कहा कि ईवी पर जोर देने के साथ उत्पाद, तिलहन, रबर और दालों के आयात में कमी से घरेलू मुद्रा को मजबूती आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड