खेल की खबरें | दूसरे वनडे में भारत अपने तीसरे न्यूनतम स्कोर पर सिमटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मिशेल स्टार्क के पांच विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 26 ओवर में 117 रन पर आउट कर दिया जो उसका तीसरा न्यूनतम स्कोर है ।

विशाखापत्तनम , 19 मार्च मिशेल स्टार्क के पांच विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 26 ओवर में 117 रन पर आउट कर दिया जो उसका तीसरा न्यूनतम स्कोर है ।

पिछले मैच में तीन विकेट लेने वाले स्टार्क ने 53 रन देकर पांच विकेट लिये जिसमें से चार पहले स्पैल में लिये गए । यह भारत का आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा न्यूनतम स्कोर है ।

सीन एबोट ने 23 रन देकर तीन और नाथन एलिस ने 13 रन देकर दो विकेट लिये । भारत का कोई बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका ।

विराट कोहली ने 35 गेंद में 31 रन बनाये जबकि अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन की पारी खेली जिसमें दो छक्के शामिल थे ।

स्टार्क ने पहले स्पैल में छह ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाये । उन्होंने शुभमन गिल (0), रोहित शर्मा (13), सूर्यकुमार यादव (0) और केएल राहुल (नौ) को आउट किया ।

भारतीय टीम की लगातार दूसरे मैच में शुरूआत खराब रही और पहले पांच ओवर में स्टार्क ने कहर बरपा दिया । गिल को पहले ओवर में खाता खोले बिना आउट करने के बाद उन्होंने कोहली और रोहित शर्मा की साझेदारी को भी तोड़ा ।

रोहित का कैच पहली स्लिप में स्टीव स्मिथ ने लपका । अगली गेंद पर सूर्य पगबाधा आउट हो गए जो पिछले मैच में भी पहली गेंद पर आउट हुए थे ।

उन्होंने केएल राहुल (नौ) को नौवे ओवर में पगबाधा आउट किया । रिव्यू के बाद भी फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया और नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 48 रन था ।

एबोट ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या (1) को स्मिथ के हाथों लपकवाया ।

कोहली और जडेजा ने छठे ओवर के लिये 22 रन की साझेदारी की लेकिन नाथन एलिस ने इस साझेदारी का तोड़कर कोहली का कीमती विकेट लिया । जडेजा उनका अगला शिकार बने और विकेट के पीछे कैच दे बैठे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\