जरुरी जानकारी | भारत, अमेरिका ने व्यापार से जुड़े छह विवादों का समाधान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को सूचित किया है कि उन्होंने व्यापार से जुड़े सभी छह विवादों का समाधान कर लिया है। दोनों देशों ने पिछले महीने विवादों के समाधान को लेकर प्रतिबद्धता जतायी थी और यह कदम उसी के अनुरूप है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई भारत और अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को सूचित किया है कि उन्होंने व्यापार से जुड़े सभी छह विवादों का समाधान कर लिया है। दोनों देशों ने पिछले महीने विवादों के समाधान को लेकर प्रतिबद्धता जतायी थी और यह कदम उसी के अनुरूप है।

डब्ल्यूटीओ पहले ही छह मामलों में से एक के समाधान को लेकर 17 जुलाई को सूचना जारी कर चुका है। बाकी पांच के लिये भी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गयी।

इसके साथ, व्यापार से संबंधित सभी छह विवादों का समाधान कर लिया गया है। भारत सेब समेत अमेरिका के आठ उत्पादों पर अतिरिक्त सीमा शुल्क हटाये जाने के बारे में अधिसूचना जारी करेगा।

डब्ल्यूटीओ के नियमों के तहत सदस्य देश आपसी सहमति के आधार पर विवादों का निपटान कर सकते हैं।

विश्व व्यापार संगठन ने एक अधिसूचना में मंगलवार को कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौते की पुष्टि की है। उनका कहना है कि विवाद निपटान निकाय को अब विवादों पर विचार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपसी सहमति के आधार पर इनका समाधान कर लिया गया है।’’

छह विवादों में तीन के मामले में भारत ने और तीन में अमेरिका ने शिकायत की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है