देश की खबरें | भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास 'वज्र प्रहार' की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास 'वज्र प्रहार, 2023' के 14वें संस्करण की मंगलवार को मेघालय के उमरोई छावनी के 'ज्वाइंट ट्रेनिंग नोड' में शुरुआत हुई।

गुवाहाटी, 21 नवंबर भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास 'वज्र प्रहार, 2023' के 14वें संस्करण की मंगलवार को मेघालय के उमरोई छावनी के 'ज्वाइंट ट्रेनिंग नोड' में शुरुआत हुई।

रक्षा विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अमेरिकी सैन्यदल का नेतृत्व अमेरिकी विशेष बल के प्रथम स्पेशल फोर्सेस ग्रुप (एसएफजी) के कर्मियों ने किया जबकि भारतीय सेना के दल का नेतृत्व पूर्वी कमांड के विशेष बल कर्मियों ने किया।

20 दिवसीय अभ्यास 'वज्र प्रहार' भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के विशेष बलों के बीच एक संयुक्त अभ्यास है, जिसका उद्देश्य संयुक्त मिशन योजना व युद्ध रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम तौर-तरीकों और अनुभवों को साझा करना है।

पहला संस्करण वर्ष 2010 में भारत में आयोजित किया गया था और भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 13 वां संस्करण विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल (एसएफटीएस), बकलोह (एचपी) में आयोजित किया गया था।

अभ्यास का पहला संस्करण वर्ष 2010 में भारत में आयोजित किया गया था जबकि भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 13वां संस्करण हिमाचल प्रदेश के बकलोह में स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित किया गया था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, अगले तीन सप्ताह के दौरान दोनों पक्ष संयुक्त रूप से पहाड़ी इलाकों में पारंपरिक और अपरंपरागत परिदृश्यों में विशेष अभियान, आतंकवाद विरोधी अभियान, हवाई अभियान योजना बनाएंगे और उनका अभ्यास करेंगे।

विज्ञप्ति में बताया गया कि यह अभ्यास दोनों देशों के विशेष बलों के बीच विचारों के आदान-प्रदान और सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने के एक तंत्र के रूप में विकसित हुआ है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, यह अभ्यास भारत और अमेरिकी सेनाओं के बीच पारस्परिकता बढ़ाने और रक्षा सहयोग को मजबूत करने का भी एक मंच है। मौजूदा अभ्यास 11 दिसंबर को समाप्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी