दिल्ली: भारत और अमेरिका ने 2+2 वार्ता के बीच की बैठक, संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका ने मंत्रीस्तरीय वार्ता से पहले शुक्रवार को एक बैठक की जिसमें दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर एक-दूसरे के विचार जाने और मुक्त, खुले और समेकित हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के अपने लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमत हुए. विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने इन क्षेत्रों में चल रही साझेदारी को परस्पर हितों के आधार पर बढ़ाने के अवसर तलाशने पर भी चर्चा की.

विदेश मंत्री एस जयशंकर और माइक पोम्पियो (Photo Credits: ANI/File)

नयी दिल्ली, 12 सितंबर: भारत और अमेरिका ने 2+2 मंत्रीस्तरीय वार्ता से पहले शुक्रवार को एक बैठक की जिसमें दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर एक-दूसरे के विचार जाने और मुक्त, खुले और समेकित हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के अपने लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमत हुए. ऑनलाइन हुई इस बैठक में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अमेरिकी महाद्वीप) वाणी राव और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) सोमनाथ घोष ने संयुक्त रूप से किया.

अमेरिकी शिष्टमंडल का नेतृत्व अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के ब्यूरो के वरिष्ठ ब्यूरो अधिकारी डीन थॉम्पसन और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में हिन्द-प्रशांत सुरक्षा मामलों के कार्यवाहक सहायक मंत्री डेविड हेलवी ने संयुक्त रूप से किया. विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, वाशिंगटन में 18 दिसंबर, 2019 को हुई 2+2 मंत्रीस्तरीय वार्ता के बाद से अभी तक रक्षा, सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों और विदेश नीति के क्षेत्र में हुई प्रगति की दोनों पक्षों ने समीक्षा की.

यह भी पढ़ें: China to Hand Over 5 Missing Arunachal boys to India: अरुणाचल प्रदेश के 5 लापता युवकों को छोड़ने के लिए तैयार हुआ चीन, भारत को आज सौंपेगा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने इन क्षेत्रों में चल रही साझेदारी को परस्पर हितों के आधार पर बढ़ाने के अवसर तलाशने पर भी चर्चा की. बयान के अनुसार, "उन्होंने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर एक-दूसरे के विचार जाने और मुक्त, खुले और समेकित हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के अपने लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमत हुए."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की युवा टीम मारेगी बाजी या लिटन दास की बांग्लादेश करेगी फाइनल में एंट्री? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स