खेल की खबरें | भारत अंडर-19 टीम को इंग्लैंड ने पहले युवा टेस्ट में ड्रा पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड अंडर 19 ने कप्तान हमजा शेख के जुझारू शतक की बदौलत भारत अंडर 19 टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए उसे पहले युवा टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे और अंतिम दिन ड्रॉ पर रोक दिया।

बेकेनहम (इंग्लैंड), 16 जुलाई इंग्लैंड अंडर 19 ने कप्तान हमजा शेख के जुझारू शतक की बदौलत भारत अंडर 19 टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए उसे पहले युवा टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे और अंतिम दिन ड्रॉ पर रोक दिया।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 350 रन का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने 63 ओवर में सात विकेट पर 270 रन बनाकर भारत को दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल नहीं करने दी।

शेख ने मंगलवार को यहां 140 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। उन्हें बेन मेयस से महत्वपूर्ण सहयोग मिला, जिन्होंने 82 गेंदों पर 51 रन बनाए। उनके अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज थॉमस रीव ने 35 गेंदों पर 50 रन का योगदान दिया।

भारत ने 14वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन कर दिया था लेकिन इसके बाद वह दबाव बनाने में असफल रहा। इंग्लैंड ने शेख की मेयस और रीव के साथ उपयोगी साझेदारियों से अच्छी वापसी की।

जब खेल समाप्त होने में एक घंटे का समय बचा था तब भारत ने लगातार ओवरों में दो रन आउट करके अपनी उम्मीद जगाई। उसने पहले शेख को आउट किया और फिर अगले ओवर में एकांश सिंह को वापस पवेलियन भेजा।

लेकिन राल्फी अल्बर्ट (37 गेंदों पर नाबाद नौ रन) और जैक होम (36 गेंदों पर नाबाद सात रन) ने दबाव में धैर्य से काम लिया और मैच को ड्रॉ कराया।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 540 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 439 रन बनाए। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 248 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 350 रन का लक्ष्य रखा था।

आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारत अंडर-19 ने इससे पहले पांच मैचों की युवा एकदिवसीय श्रृंखला 3-2 से जीती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू