जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ी, अपने हितों का ध्यान रखेंगे: वाणिज्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रस्तावित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और दोनों पक्ष बचे मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रस्तावित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और दोनों पक्ष बचे मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।

बर्थवाल ने कहा कि बातचीत में समय लग रहा है क्योंकि हम भारत के हितों की रक्षा करना चाहते हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत को वाणिज्यिक रूप से इसका लाभ उठाने के साथ ही अपने किसानों और पीएलआई (उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन) योजना में शामिल वस्तुओं के हितों की रक्षा करने में सक्षम होना चाहिए। इसलिए, हम यह इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि समझौता उपयुक्त हो।’’

वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एल सत्य श्रीनिवास ने कहा कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और मतभेदों को दूर करने के लिए ‘बहुत’ उच्च स्तर पर वार्ता चल रही है।

दोनों देशों के बीच 14वें दौर की वार्ता 10 जनवरी को शुरू हुई थी।

भारत और ब्रिटेन के बीच एक अलग समझौते के रूप में निवेश संधि पर बातचीत चल रही है।

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 20.36 अरब डॉलर रहा रहा जो 2021-22 में 17.5 अरब डॉलर था।

मंत्रालय ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते पर कहा कि सातवें दौर की बातचीत यहां 19-23 फरवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले