देश की खबरें | भारत इस सप्ताह तीसरे 'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ' शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत 17 अगस्त को डिजिटल प्रारूप में तीसरे 'वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ' सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसका उद्देश्य विकासशील देशों के लिए एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में प्रयास करना है।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त भारत 17 अगस्त को डिजिटल प्रारूप में तीसरे 'वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ' सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसका उद्देश्य विकासशील देशों के लिए एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में प्रयास करना है।

यह शिखर सम्मेलन संघर्ष, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा संकट तथा जलवायु परिवर्तन जैसी जटिल चुनौतियों पर पिछले सम्मेलनों में हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

शिखर सम्मेलन के पिछले संस्करणों में वैश्विक दक्षिण से 100 से अधिक देशों ने भाग लिया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत 17 अगस्त को तीसरे 'वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ' शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस शिखर सम्मेलन का विषय एक टिकाऊ भविष्य के लिए सशक्त 'ग्लोबल साउथ' होगा।

‘ग्लोबल साउथ' से तात्पर्य अल्प विकसित देशों से है।

बयान में कहा गया है, "यह अनूठी पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के दृष्टिकोण के विस्तार के रूप में शुरू हुई है और यह भारत के वसुधैव कुटुम्बकम् (विश्व एक परिवार है) के दर्शन पर आधारित है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\