देश की खबरें | भारत ने निर्देशित पिनाका हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने प्रमाणन परीक्षणों के एक भाग के रूप में निर्देशित पिनाका हथियार प्रणाली के उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं।
नयी दिल्ली, 14 नवंबर भारत ने प्रमाणन परीक्षणों के एक भाग के रूप में निर्देशित पिनाका हथियार प्रणाली के उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन परीक्षणों के दौरान, रॉकेटों के व्यापक परीक्षण के माध्यम से ‘प्रोविजनल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट’ (पीएसक्यूआर) के मापदंडों, जैसे कि रेंजिंग, सटीकता, स्थिरता और सैल्वो मोड (सैल्वो तोपखाने या आग्नेयास्त्रों का एक साथ प्रयोग है जिसमें लक्ष्य को भेदने के लिए तोपों से गोलीबारी शामिल है) में कई लक्ष्यों पर निशाना साधने की दर का आकलन किया गया है।
इसमें कहा गया, “रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पीएसक्यूआर सत्यापन परीक्षणों के भाग के रूप में निर्देशित पिनाका हथियार प्रणाली के उड़ान परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।”
उड़ान परीक्षण विभिन्न फील्ड फायरिंग रेंजों पर तीन चरणों में आयोजित किए गए।
बयान में कहा गया है, “प्रत्येक उत्पादन एजेंसी द्वारा प्रक्षेपक उत्पादन एजेंसियों द्वारा उन्नत किए गए दो सेवारत पिनाका प्रक्षेपकों से प्रक्षेपित 12 रॉकेटों का परीक्षण किया गया है।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रणाली के सफल पीएसक्यूआर सत्यापन परीक्षणों के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना की सराहना की है और कहा है कि इस निर्देशित पिनाका हथियार प्रणाली को शामिल करने से सशस्त्र बलों की तोपखाने की मारक क्षमता में और वृद्धि होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)