खेल की खबरें | भारत को अभी भी बहुत कुछ साबित करना है: फुटबॉल कोच स्टिमक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक का मानना है कि नेपाल के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैचों में अजेय रहने के बाद भी भारतीय टीम को अभी बहुत कुछ साबित करने के अलावा कई पहलुओं पर  सुधार करना होगा।

काठमांडू, छह सितंबर भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक का मानना है कि नेपाल के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैचों में अजेय रहने के बाद भी भारतीय टीम को अभी बहुत कुछ साबित करने के अलावा कई पहलुओं पर  सुधार करना होगा।

दोनों देशों के के बीच पहले मैत्री मैच के 1-1 से ड्रॉ होने के बाद रविवार को दूसरे मैच में फारुख चौधरी और कप्तान सुनील छेत्री के गोल की मदद से भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की।

स्टिमक ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमें खिलाड़ियों को उनके रवैये और मैच जीतने के जज्बे के लिए बधाई देने की जरूरत है।’’

कोच ने कहा, ‘‘मुझे विशेष रूप से अपने खिलाड़ियों की सराहना करनी होगी क्योंकि वे बहुत अधिक धैर्यवान थे। पहले गोल करने के मौके की प्रतीक्षा कर रहे थे और जैसे ही नेपाल की रक्षापंक्ति में बिखराव आया तो आपको पता है कि चीजें आसान हो गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन मुझे लगता है कि भारत को अभी भी बहुत कुछ साबित करना है और कई पहलुओं पर सुधार करना है।’’

स्टिमक का मानना है कि कि दूसरे मैच में दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह फुटबॉल का एक अच्छा मुकाबला था जिसका सभी प्रशंसक आनंद ले सकते थे। यहां दूसरा मैच पिछले वाले की तुलना में काफी बेहतर था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\