देश की खबरें | भारत ने चीतों को लाने के लिए नामीबिया के साथ करार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने 1952 में विलुप्त घोषित किए जा चुके चीतों को देश में लाने के लिए नामीबिया के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई भारत ने 1952 में विलुप्त घोषित किए जा चुके चीतों को देश में लाने के लिए नामीबिया के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
पर्यावरण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगस्त में नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाया जाएगा, जिसमें चार नर और चार मादा चीते होंगे।
अधिकारी ने कहा, ''दक्षिण अफ्रीका के साथ भी बातचीत चल रही है। मंजूरी मिलते ही उसके साथ भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।''
दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले पशु चीतों को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में रखा जाएगा।
चीते भारत से पूरी तरह विलुप्त हो चुके हैं। इसका मुख्य कारण अधिक शिकार किया जाना और रहने के लिए जगह का न होना बताया जाता है। आखिरी बार 1948 में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के साल वनों में एक मृत चीता पाया गया था।
दुनिया में चीतों की सबसे अधिक आबादी नामीबिया में है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)