खेल की खबरें | भारत ने दिखाया कि इन परिस्थतियों में कैसे खेलें: हीथर नाइट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने शनिवार को स्वीकार किया कि भारत ने उन्हें दिखाया कि इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में कैसे खेलना है।

नवी मुंबई, 16 दिसंबर इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने शनिवार को स्वीकार किया कि भारत ने उन्हें दिखाया कि इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में कैसे खेलना है।

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड को तीन दिन के अंदर 347 रन से रौंदकर महिला टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर नौ साल के बाद खेल रही थी। तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपने सभी 10 विकेट गंवा दिये जिसमें ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा और तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने मिलकर सात विकेट झटके।

नाइट ने यहां मैच खत्म होने के बाद मीडिया से कहा, ‘‘ पिच संभवतः हमारी उम्मीद से थोड़ा अधिक तेजी से खराब हुई। मुझे लगता है कि पहली पारी में यह बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी पिच थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज (शनिवार) उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने दिखाया कि इन परिस्थितियों में कैसे खेलना है। ’’

नाइट ने कहा, ‘‘ आज सुबह सीम मूवमेंट ने इसे काफी कठिन बना दिया। इस कारण हमारे शीर्ष क्रम के कुछ विकेट गिर गये थे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड