देश की खबरें | भारत को आर्थिक विकास का अपना प्रतिमान विकसित करना चाहिए: संघ पदाधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शनिवार को दावा किया कि जीडीपी एक “असंगत” मानक है और भारत को रोजगार-सृजित वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकास का अपना प्रतिमान विकसित करना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शनिवार को दावा किया कि जीडीपी एक “असंगत” मानक है और भारत को रोजगार-सृजित वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकास का अपना प्रतिमान विकसित करना चाहिए।

बजरंग लाल गुप्ता ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) भारत जैसे देश में सही तस्वीर पेश नहीं करता और विकास को आंकने का सबसे महत्वपूर्ण पैमाना नहीं हो सकता।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दिवंगत नेता RamVilas Paswan को ‘भारत रत्न’ देने की लगाई गुहार.

जीडीपी किसी देश में एक तय अवधि के दौरान वस्तुओं के उत्पादन और सेवाओं का कुल मूल्य का आकलन है।

उन्होंने दलील दी, “भारत के संदर्भ में जीडीपी असंगत है क्योंकि इसमें उन सेवाओं को शामिल नहीं किया जाता जिनके लिये कीमत नहीं चुकाई जाती, जबकि पश्चिमी देशों में उनके लिये शुल्क लिया जाता है।”

यह भी पढ़े | CM अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ छेड़ी जंग, दिल्ली में ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महाअभियान से मच्छरों का किया जाएगा सफाया.

संघ पदाधिकारी गुप्ता आईआईएलएम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्याल के दिल्ली-एनसीआर में तीन परिसर हैं।

उन्होंने आर्थिक विकास के भारतीय प्रतिमान “सुमंगलम” का सुझाव दिया जो रोजगार-सृजित वृद्धि पर जोर देता है।

गुप्ता ने कहा, “इस प्रतिमान की पांच विशेषताएं सभी नागरिकों को मूलभूत जरूरतों को पूरा करना, सभी के लिये रोजगार,शिक्षा में समान अवसर, स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना और नागरिकों की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित करना हैं।”

उन्होंने कहा कि पूंजीवादी और वामपंथी प्रतिमानों की तरफ देखने के बजाय भारत को अपना आर्थिक पैमाना विकसित करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई