विदेश की खबरें | भारत ने रूसी तेल खरीदारों पर 500 प्रतिशत शुल्क के प्रस्ताव पर अपनी चिंताओं को साझा किया : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत ने अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम के साथ उनके उस प्रस्ताव को लेकर अपनी चिंता साझा की है, जिसमें उन्होंने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, तीन जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत ने अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम के साथ उनके उस प्रस्ताव को लेकर अपनी चिंता साझा की है, जिसमें उन्होंने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है।

जयशंकर ने बुधवार को वाशिंगटन में संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी हमारी चिंताओं और हमारे हितों से उन्हें अवगत करा दिया गया है।’’

ग्राहम द्वारा प्रस्तावित विधेयक में कहा गया है कि यदि मॉस्को यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में भाग लेने से इनकार करता है तो रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाया जाए।

जयशंकर ने कहा कि भारतीय दूतावास और अधिकारी इस मुद्दे पर ग्राहम के संपर्क में हैं।

जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी संसद में होने वाला कोई भी घटनाक्रम भारत के लिए तब महत्वपूर्ण हो जाता हे, जब ‘‘इससे हमारे हित प्रभावित होते हैं या हो सकते हैं।’’

भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच वाशिंगटन में दोनों देशों के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर गहन विचार-विमर्श जारी है।

जहां भारत अपनी श्रम-प्रधान वस्तुओं के लिए अधिक बाजार पहुंच चाहता है, वहीं अमेरिका अपने कृषि उत्पादों पर शुल्क में रियायत चाहता है।

वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय दल वार्ता के लिए वाशिंगटन में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी