जरुरी जानकारी | भारत ने समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया को अनार की पहली खेप भेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया को अनार की पहली वाणिज्यिक प्रायोगिक खेप भेजी है। सोमवार को एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी भारत ने समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया को अनार की पहली वाणिज्यिक प्रायोगिक खेप भेजी है। सोमवार को एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

मौजूदा समय में, कम मात्रा और अलग-अलग पकने की अवधि के कारण अनार का निर्यात मुख्य रूप से हवाई मार्ग से किया जाता है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भारतीय अनार के निर्यात के लिए बाजार पहुंच मिलने के बाद फरवरी, 2024 में निर्यात के लिए एक कार्ययोजना और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर हस्ताक्षर किए गए।

पहली हवाई खेप जुलाई, 2024 में हुई।

हवाई खेप से बाजार की मांग का आकलन करने में मदद मिली, जिससे लागत दक्षता को अनुकूल बनाने के लिए समुद्री खेप का रास्ता चुना गया।

इसमें कहा गया, ‘‘पहली समुद्री माल खेप छह दिसंबर, 2024 को भारत से रवाना हुई और महाराष्ट्र के सोलापुर क्षेत्र से प्राप्त 5.7 टन अनार के साथ 13 जनवरी को सिडनी पहुंची।’’ इसमें आगे बताया गया है कि 6.56 टन भगवा किस्म की एक और वाणिज्यिक समुद्री खेप छह जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन पहुंची।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\