देश की खबरें | भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा: हमारा रुख पहले की तरह है, वार्ता और कूटनीति आगे की राह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रियाद में आयोजित अमेरिका-रूस वार्ता की पृष्ठभूमि में भारत ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध पर उसका रुख पहले की तरह है तथा वार्ता और कूटनीति आगे का रास्ता है।
नयी दिल्ली, 21 फरवरी रियाद में आयोजित अमेरिका-रूस वार्ता की पृष्ठभूमि में भारत ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध पर उसका रुख पहले की तरह है तथा वार्ता और कूटनीति आगे का रास्ता है।
अमेरिका और रूस के शीर्ष अधिकारियों ने हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी में मुलाकात की तथा फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से उनकी साप्ताहिक ब्रीफिंग में, बदलती वैश्विक राजनीतिक गतिशीलता के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख के बारे में पूछा गया।
यह पूछे जाने पर कि क्या भारत ने अपने रुख में कोई बदलाव किया है, इस पर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमारा रुख पहले जैसा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता है’’ और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों का हवाला दिया।
वाशिंगटन में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी व्यापक वार्ता के बाद मोदी ने कहा था कि भारत युद्ध पर तटस्थ नहीं रहा है और वह शांति के पक्ष में है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)