जरुरी जानकारी | रुपे और मीर कार्ड के जरिये भुगतान की संभावना तलाशेंगे भारत, रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी देशों के रूस पर विभिन्न प्रतिबंधों के बीच भारत और रूस दोनों देशों में रुपे और मीर कार्ड के उपयोग से निर्बाध भुगतान की संभावना पर काम करेंगे।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल पश्चिमी देशों के रूस पर विभिन्न प्रतिबंधों के बीच भारत और रूस दोनों देशों में रुपे और मीर कार्ड के उपयोग से निर्बाध भुगतान की संभावना पर काम करेंगे।

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर आंतरिक सरकारी आयोग की हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इन कार्डों को स्वीकार किए जाने की संभावना तलाशने पर सहमति बनी।

सूत्रों ने बताया कि भारत के रुपे कार्ड और रूस के मीर कार्ड को एक-दूसरे देशों में इस्तेमाल से दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे देशों में निर्बाध भुगतान कर सकेंगे।

बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस से उप प्रधानमंत्री डेनिस मांटुरोव ने की थी। बैठक में भारत के राष्ट्रीय भुगतान संघ के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रूस के बैंक ऑफ रशिया के फास्टर पेमेंट्स सिस्टम के परस्पर संपर्क को बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा सीमापार भुगतान के लिए बैंक ऑफ रशिया के रूस की वित्तीय संदेश प्रणाली सर्विस ब्यूरो ऑफ फाइनेंशियल मेसेंजिंग सिस्टम की स्वीकार्यता पर भी सहमति बनी।

फिलहाल, भारत से विदेशों में और विदेशों से भारत में भुगतान ‘स्विफ्ट’ नेटवर्क के माध्यम से होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी