देश की खबरें | भारत, रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और रूस ने अपने विशेष एवं महत्वपूर्ण रणनीतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अहम मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की है ।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी भारत और रूस ने अपने विशेष एवं महत्वपूर्ण रणनीतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अहम मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की है ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के एजेंडे पर द्विपक्षीय विचार विमर्श बैठक की ।

इसमें कहा गया है कि महानिदेशक स्तर के भारतीय शिष्टमंडल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कार्यकाल के दौरान भारत की प्राथमिकताओं के बारे में रूसी पक्ष को जानकारी दी ।

बयान के अनुसार, ‘‘ दोनों पक्षों ने यूएनएससी के एजेंडे के महत्वपूर्ण मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की जो दोनों देशों के विशेष एवं महत्वपूर्ण रणनीतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए है। ’’

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का दो वर्षों का कार्यकाल एक जनवरी से शुरू हुआ है ।

अगस्त में भारत के संयुक्त राष्ट्र के शक्तिशाली निकाय के अध्यक्ष के रूप में काम करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के व्यापक एजेंडे सहित संयुक्त राष्ट्र के संबंध में चल रहे द्विपक्षीय सम्पर्कों की सराहना की ।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भारत ने चीन के साथ भी ऐसी ही बैठक की थी ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू