देश की खबरें | भारत ने जम्मू कश्मीर पर चीन के विदेश मंत्री के बयानों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने पाकिस्तान में हुई इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के जम्मू कश्मीर पर दिए गए बयानों को ‘‘अनावश्यक’’बताते हुए खारिज कर दिया। साथ ही भारत ने कहा कि केन्द्र शासित क्षेत्र से जुड़़े मामले पूरी तरह से देश के आंतरिक मामले हैं।

नयी दिल्ली, 23 मार्च भारत ने पाकिस्तान में हुई इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के जम्मू कश्मीर पर दिए गए बयानों को ‘‘अनावश्यक’’बताते हुए खारिज कर दिया। साथ ही भारत ने कहा कि केन्द्र शासित क्षेत्र से जुड़़े मामले पूरी तरह से देश के आंतरिक मामले हैं।

ओआईसी की बैठक में वांग द्वारा जम्मू कश्मीर का जिक्र किए जाने के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा,‘‘ हम उद्घाटन सत्र में भाषण के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी द्वारा भारत का अनावश्यक जिक्र किये जाने को खारिज करते हैं।’’

बागची ने कहा कि केन्द्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर से जुड़े मामले ‘‘पूरी’’तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं।

उन्होंने कहा,‘‘चीन सहित अन्य देशों को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें समझना चाहिए कि भारत उनके आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक रूप से विचार व्यक्त करने से परहेज करता है।’’

वांग के बयानों के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का बागची जवाब दे रहे थे।

वांग ने बैठक में कहा,‘‘ कश्मीर पर, हमने आज फिर से अपने इस्लामिक मित्रों की बातें सुनी। चीन भी यही उम्मीद साझा करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड