खेल की खबरें | अफगानिस्तान को ड्रा पर रोककर भारत एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के गोलकीपर ओवेस अजीजी के आत्मघाती गोल से मिली बढ़त को भारतीय टीम यहां फीफा विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 क्वालीफायर्स में मंगलवार को बरकरार रखने में विफल रही लेकिन एक-एक के ड्रा नतीजे के साथ टीम एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही।

दोहा, 15 जून अफगानिस्तान के गोलकीपर ओवेस अजीजी के आत्मघाती गोल से मिली बढ़त को भारतीय टीम यहां फीफा विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 क्वालीफायर्स में मंगलवार को बरकरार रखने में विफल रही लेकिन एक-एक के ड्रा नतीजे के साथ टीम एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही।

दोनों टीमें विश्व कप 2022 की दौड़ से पहले ही बाहर हो गयी थी। एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए भारत को ड्रा जबकि अफगानिस्तान को जीत की जरूरत थी।

सुनील छेत्री की अगुवाई वाली। भारतीय टीम इस ड्रा मुकाबले के बाद ग्रुप ई में तीसरे स्थान पर रही। भारत के नाम आठ मैचों में एक जीत, चार ड्रा और तीन हार से सात अंक रहे जबकि अफगानिस्तान इतने ही मैचों में छह अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

मैच के 75वें मिनट में भारतीय समर्थकों में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गयी जब गेंद अजीजी के हाथ से छटक कर उनके गोल में चली गयी। भारतीय टीम हालांकि ये बढ़त ज्यादा समय तक कायम नहीं रही और अफगानिस्तान ने होसैन जमानी के गोल से 82वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया।

अफगानिस्तान ने आखिरी क्षणों में आक्रामक खेल दिखाया लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उन्हें और गोल करने का मौका नहीं दिया।

भारतीय टीम पिछली बार ग्रुप में पांचवे स्थान पर रही थी लेकिन इस बार अपने पूरे अभियान में टीम भले ही ज्यादा गोल करने में असफल रही लेकिन उसने अपने ग्रुप में कतर और ओमान जैसी मजबूत टीमों को भी कड़ी टक्कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\