खेल की खबरें | दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच जूनियर विश्व में अपना अजेय क्रम जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 3-0 से शिकस्त दी।

पोटचेफ्सट्रूम, आठ अप्रैल भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच जूनियर विश्व में अपना अजेय क्रम जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 3-0 से शिकस्त दी।

यह सिर्फ दूसरी बार है जब भारत इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचा है।

पूल चरण में सभी मैचों में जीत के बाद तालिका में शीर्ष पर रहने वाली भारतीय टीम के लिए अंतिम आठ के इस मैच में  मुमताज खान (11वें मिनट), लालरिंडिकी (15वें मिनट) और संगीता कुमारी (41वें मिनट) ने गोल किये।

जूनियर विश्व कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में जर्मनी के मोनशेनग्लाबाख में कांस्य पदक जीतना रहा है। टीम ने तब नियमित समय में 1-1 की बराबरी के बाद शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया।

कोरिया के खिलाफ, भारत ने धीमी शुरुआत की, लेकिन शुरुआती 10 मिनट के खेल के बाद मैच में अपना प्रभुत्व जमाना शुरू कर दिया।

भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी गति से कोरिया की रक्षापंक्ति को परेशान किया शर्मिला देवी ने टीम गेंद पर शानदार नियंत्रण से टीम के मौका बनाया और शॉट कार्नर पर कप्तान सलीमा टेटे के शॉट को  मुमताज ने गोल में बदल दिया। यह टूर्नामेंट में उनका छठा गोल था।

पहले क्वार्टर के आखिर में लालरिंडिकी ने भारत की बढ़त को दो गुना कर दिया। दीपिका के शानदार रिवर्स शॉट को कोरिया की गोलकीपर इयुंजी किम ने रोक दिया लेकिन रिबाउंड पर लारिंडिकी ने इसे गोल कर दिया।

मैच के दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम कोरिया पर हावी रही लेकिन दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी।

मध्यांतर से पहले दोनों क्वार्टर में भारत के दबदबे और रक्षापंक्ति के बेहतरीन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस दौरान सिर्फ एक बार गेंद गोलकीपर बीचू देवी खारिबाम तक पहुंची। उन्होंने 30वें मिनट में कोरिया की कप्तान सेओना किम की स्ट्रोक पर बचाव किया।

दक्षिण कोरिया को मध्यांतर के बाद पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन किम का शॉट गोल पोस्ट के बाहर से निकल गया।

इसके कुछ मिनट बाद संगीता ने भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। ब्यूटी डंग डंग के शॉट से संतुलन बिगड़ने के बाद कोरियाई गोलकीपर किम ने गेंद को खुले मैदान में धकेला और संगीता ने इस पर नियंत्रण करते हुए गोल दाग दिया।

तीन गोल की बड़ी बढ़त बनाने के बाद भी भारतीय टीम ने अपना लय बनाये रखा और कोरिया को कोई मौका देने की जगह आक्रमण जारी रखा।

भारत का अगला मुकाबला रविवार को तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी