देश की खबरें | नेवार्क हवाईअड्डे पर भारतीय युवक से ‘दुर्व्यवहार’ के मामले को भारत ने अमेरिका के समक्ष उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने नेवार्क हवाई अड्डे पर एक भारतीय व्यक्ति को हथकड़ी पहनाए जाने और उसके साथ कथित तौर पर अपराधी जैसा व्यवहार किए जाने की घटना को अमेरिका के समक्ष उठाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जून भारत ने नेवार्क हवाई अड्डे पर एक भारतीय व्यक्ति को हथकड़ी पहनाए जाने और उसके साथ कथित तौर पर अपराधी जैसा व्यवहार किए जाने की घटना को अमेरिका के समक्ष उठाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के समक्ष इस मामले को उठाया है।

सामने आए एक वीडियो में नेवार्क हवाई अड्डे पर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारतीय युवक को हाथ पीछे बांधकर जमीन पर पेट के बल लेटाते हुए देखा जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास और न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास भी मामले की जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘हमें अभी तक इस घटना या उन परिस्थितियों के बारे में कोई विवरण नहीं मिला है, जिसके तहत उसे रोका गया, उसे किस विमान में चढ़ना था या वह किस विमान में चढ़ा और उसका अंतिम गंतव्य क्या था।’’

सूत्रों ने बताया कि भारत इस मामले पर लगातार नजर रख रहा है।

भारतीय युवक को ‘हथकड़ी लगाने और उसके साथ कथित तौर पर अपराधी जैसा व्यवहार करने’ की घटना का वीडियो भारतीय-अमेरिकी कुणाल जैन ने बनाया था, जिन्होंने कहा कि वह ‘असहाय और आहत महसूस कर रहे थे।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\