खेल की खबरें | भारत ने सुल्तान जोहोर कप के फाइनल के लिये क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने शुक्रवार को यहां टूर्नामेंट के अपने आखिरी राउंड रोबिन लीग मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 5-5 से ड्रॉ खेला। इससे पांच मैचों में टीम के आठ अंक थे और टीम आस्ट्रेलिया (पांच मैचों में 13 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर रही।

भारत ने शुक्रवार को यहां टूर्नामेंट के अपने आखिरी राउंड रोबिन लीग मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 5-5 से ड्रॉ खेला। इससे पांच मैचों में टीम के आठ अंक थे और टीम आस्ट्रेलिया (पांच मैचों में 13 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर रही।

भारत की तरफ से पूवन्ना सीबी (सातवें मिनट), अमनदीप (50वें मिनट), अरिजीत सिंह हुंदल (53वें मिनट) और शारदा नंद तिवारी (56वें और 58वें मिनट) ने, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के लिए मैक्स एंडरसन (पहले और 40वें), हैरिसन स्टोन (42वें मिनट) और जामी गोल्डन (54वें और 56वें) ने गोल किए।

आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को अपने अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से पराजित किया।

ब्रिटेन और जापान ने अपना अभियान सात-सात अंक से समाप्त किया जबकि दक्षिण अफ्रीका के छह अंक रहे। मेजबान मेलशिया एक अंक लेकर छह टीमों की तालिका में अंत पर रहा।

दक्षिण अफ्रीका अगर ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो फाइनल में पहुंच जाता। लेकिन खिताब की प्रबल दावेदार आस्ट्रेलियाई टीम उनके खिलाफ काफी मजबूत थी।

ब्रिटेन के खिलाफ मैच में भारत ने शुरू में ही गोल खा दिया था लेकिन वह पहले क्वार्टर तक 1-1 से बराबरी करने में सफल रहा। मध्यांतर के बाद भी स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ। ब्रिटेन ने जल्द बढ़त हासिल कर दी लेकिन भारत ने आखिरी क्वार्टर में अच्छी वापसी की।

चौथे और आखिरी क्वार्टर में जमकर गोल वर्षा हुई। इस क्वार्टर में कुल छह गोल दागे गए जिसमें भारत के आठ मिनट के अंदर किए गए चार गोल भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी