खेल की खबरें | भारत चार स्वर्ण पदक जीतकर जूनियर विश्व कप चैंपियनशिप में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मनु भाकर की अगुवाई में भारत ने दांव पर लगे छह स्वर्ण पदकों में से चार स्वर्ण पदक जीतकर आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रविवार को पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

लीमा (पेरू), तीन अक्टूबर मनु भाकर की अगुवाई में भारत ने दांव पर लगे छह स्वर्ण पदकों में से चार स्वर्ण पदक जीतकर आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रविवार को पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल की स्पर्धाओं में क्लीन स्वीप किया। इनमें मिश्रित, महिला एवं पुरुष टीम चैंपियनशिप शामिल हैं। इसके अलावा भारत ने पुरुषों की 10 मीटर राइफल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता। भारत के नाम पर अब छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक दर्ज हैं।

अमेरिका चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर है।

भाकर ने दिन में दो स्वर्ण पदक जीते। इस तरह से चैंपियनशिप में उनके स्वर्ण पदकों की संख्या तीन हो गयी है।

उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा क स्वर्ण जीतने के बाद रिदम सांगवान और शिखा नारवाल के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में सोने का तमगा जीता। भारत ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में बेलारूस को 16-12 से हराया।

नवीन, सरबजोत सिंह और शिव नारवाल की पुरुष टीम ने भी बेलारूस को 16-14 से पराजित करके सोने का तमगा हासिल किया।

इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक मिला। हंगरी ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

आत्मिका गुप्ता ने राजप्रीत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल में मिश्रित टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। आत्मिका इस तरह से दो रजत जबकि राजप्रीत एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने में सफल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\