खेल की खबरें | भारत हार की कगार पर, लंच तक आठ विकेट पर 112 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बल्लेबाज लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे जिससे मेहमान टीम लंच तक हार के कगार पर पहुंच गई।

लंदन, 14 जुलाई भारतीय बल्लेबाज लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे जिससे मेहमान टीम लंच तक हार के कगार पर पहुंच गई।

क्रिस वोक्स (11 रन पर एक विकेट) ने लंच से पहले की अंतिम गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी (13) को विकेटकीपर जेम्स स्मिथ के हाथों केच कराया जिससे 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर आठ विकेट पर 112 रन हो गया।

लंच के समय रविंद्र जडेजा 17 रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 58 रन से की। टीम को तेजी से टूटती और असमान उछाल वाली पिच पर 135 रन की और जरूरत थी।

भारत को 1932 के बाद से इस प्रतिष्ठित मैदान पर अपनी चौथी जीत के लिए बल्लेबाजों से आक्रामक प्रदर्शन की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

पहले घंटे के अंदर ऋषभ पंत (12 गेंद पर नौ रन), लोकेश राहुल (58 गेंद पर 39 रन) और वाशिंगटन सुंदर (चार गेंद पर शून्य) के आउट होने से भारत की हार लगभग तय नजर आने लगी थी।

जडेजा और रेड्डी ने हालांकि आठवें विकेट के लिए 30 रन जोड़कर विकेटों के पतझड़ पर विराम लगाया लेकिन वोक्स ने लंच से पहले की अंतिम गेंद पर उन्हें विकेटकीपर जेम्स स्मिथ के हाथों कैच करा दिया।

भारत को राहुल और पंत की जोड़ी से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये दोनों 18 गेंद के भीतर आउट हो गए।

पंत को पहले दिन विकेटकीपिंग करते हुए बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में चोट लगी थी और वह आर्चर की तूफानी गेंदबाजी के सामने असहज दिखे। गेंद के बल्ले पर लगने के बाद उन्हें दर्द हो रहा था।

पंत ने बारबडोस में जन्मे इस गेंदबाज की गेंद पर फ्लिक और एक हाथ से ड्राइव लगाकर दो चौकों से अंतर पैदा करने की कोशिश की लेकिन आर्चर ने सीधी गेंद पर इस विकेटकीपर बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया जो पूरी तरह से फिट नहीं थे।

आर्चर ने इसके बाद पवेलियन लौट रहे पंत से कुछ कहा।

अब सभी की नजरें राहुल पर टिकी थी लेकिन पंत के आउट होने के तीन ओवर के भीतर वह भी पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने नर्सरी एंड से शानदार गेंदबाजी की और फॉर्म में चल रहे राहुल को पगबाधा किया। स्टोक्स की अपील को मैदानी अंपायर ने नकार दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

इंग्लैंड की दूसरी पारी को चार विकेट चटकाकर जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले वाशिंगटन सुंदर खाता खोले बिना आर्चर की गेंद पर उन्हीं को वापस कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर सात विकेट पर 82 रन हो गया।

जडेजा और रेड्डी ने विकेटों के पतन पर कुछ देर के लिए विराम लगाया लेकिन वोक्स ने इस साझेदारी को तोड़ दिया जिसके तुरंत बाद अंपायरों ने लंच ब्रेक लेने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज