जरुरी जानकारी | भारत को निर्यात बढ़ाने को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर ध्यान देने की जरूरत : अमिताभ कान्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त ने कहा है कि भारत को निर्यात बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे दूरसंचार, वाहन, बैटरी स्टोरेज उपकरण और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को फायदा मिलेगा।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त ने कहा है कि भारत को निर्यात बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे दूरसंचार, वाहन, बैटरी स्टोरेज उपकरण और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को फायदा मिलेगा।

अमिताभ कान्त ने मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ‘भारत में विदेश व्यापार और निवेश: रणनीतिक सुधारों के जरिये महत्वपूर्ण अवसरों का दोहन’ रिपोर्ट जारी किए जाने के मौके पर कहा कि देश अब बदलाव के मुहाने पर है।

सीआईआई की ओर से जारी बयान में अमिताभ कान्त के हवाले से कहा गया है, ‘‘ भारत को अपना निर्यात बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।’’’

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के निर्यात से दूरसंचार, वाहन, बैटरी स्टोरेज उपकरण और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि महामारी के बाद लागू सुधार इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मददगार होंगे।

नीति आयोग के सीईओ ने कहा, ‘‘आज भारत वैश्विक निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बन चुका है। सुधार प्रक्रियाओं की वजह से ही महत्वपूर्ण संकेतकों मसलन जीडीपी, एफडीआई और व्यापार में तेजी से सुधार हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट में उन उपायों का जिक्र है जिनके जरिये भारत को वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रिटेन के उप व्यापार आयुक्त-दक्षिण एशिया आर हैरिस ने कहा कि ब्रिटेन-भारत के संबंधों में व्यापार और निवेश की महत्वपूर्ण भूमिका है।

हैरिस ने कहा कि ब्रिटेन और भारत की सरकारें व्यापारिक भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और बाजार पहुंच की अड़चनें दूर होंगी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\