जरुरी जानकारी | भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए विकास रणनीति की जरूरत: राजीव कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के नेतृत्व को एक विकास रणनीति लागू करने तथा देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी जरूरी प्रतिभाओं को जुटाने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई भारत के नेतृत्व को एक विकास रणनीति लागू करने तथा देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी जरूरी प्रतिभाओं को जुटाने की जरूरत है।

एक नयी पुस्तक ‘एवरीथिंग ऑल एट वन्स: इंडिया एंड द सिक्स सिमल्टेनियस ग्लोबल ट्रांजिशन्स’ में यह बात कही गई। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार और ईशान जोशी ने मिलकर यह किताब लिखी है।

किताब दुनिया को नया आकार दे रहे उन बड़े बदलावों पर एक सामयिक और विचारोत्तेजक नजरिया देती है, जिनका भारत की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ रहा है।

किताब में कहा गया, ‘‘भारत के नेतृत्व को एक ऐसी विकास रणनीति तैयार करने और उसे लागू करने के लिए सभी जरूरी प्रतिभाओं और संसाधनों को जुटाना होगा, जो इन विविध चुनौतियों का नयी सोच के साथ सामना कर सके।’’

किताब में लिखा है कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि के इतिहास में पहले कभी भी देशों को अपने विकास एजेंडा को आगे बढ़ाते हुए इतनी बड़ी चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ा था।

इसके मुताबिक, भारत का दीर्घकालिक वृद्धि लक्ष्य अपनी युवा आबादी की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करना होना चाहिए, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यापक रूप से ‘विकसित भारत’ के रूप में व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज