जरुरी जानकारी | जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने को भारत को 1,500 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत: डेलॉयट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत को जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए 2030 तक प्रमुख क्षेत्रों में 1,500 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी। वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी डेलॉयट इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारत को जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए 2030 तक प्रमुख क्षेत्रों में 1,500 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी। वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी डेलॉयट इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

डेलॉयट की रिपोर्ट ‘जलवायु प्रतिक्रिया: भारत के जलवायु और ऊर्जा परिवर्तन के अवसर का लाभ उठाना’ में कहा गया है कि यह निवेश जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, जैव ईंधन, कार्बन उत्सर्जन शून्य करने और पर्यावरण अनुकूल बुनियादी ढांचे की दिशा में भारत के प्रयासों से प्रेरित होगा।

रिपोर्ट में जल सुरक्षा, पर्यावरण अनुकूल कृषि और परिवहन अवसंरचना, चक्रीय अर्थव्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन और डिजिटल प्रणालियों एवं मंचों को निवेश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया गया है, जो भारत की जलवायु और ऊर्जा बदलाव पहल को आगे बढ़ाते हैं।

रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगभग 200-250 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी, जिसमें उन्नत विनिर्माण, ग्रिड एकीकरण और प्रणाली विस्तार जैसे क्षेत्र शामिल होंगे।

भारत को अपनी वर्तमान क्षमता और 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के घोषित लक्ष्य के बीच के अंतर को पाटने के लिए 2030 तक 300 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़नी होगी।

इसके अलावा, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता वृद्धि को ऊर्जा भंडारण अवसंरचना को आठ गुना करने की भी आवश्यकता होगी, जिसके लिए वित्त वर्ष 2029-30 तक 250-300 अरब डॉलर के पूंजीगत खर्च की जरूरत होगी।

डेलॉयट दक्षिण एशिया के साझेदार विरल ठक्कर ने कहा, “इस निवेश से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी और कमजोर समुदायों को जलवायु जोखिमों से बचाया जा सकेगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड