खेल की खबरें | भारत पुरुष टीम बीएटीसी में चीन से 2-3 से हारी, ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष टीम को सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार युगल जोड़ी की काफी कमी खली जिससे उसे गुरुवार को यहां बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप (बीएटीसी) के ग्रुप मैच में चीन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

शाह आलम (मलेशिया), 15 फरवरी भारतीय पुरुष टीम को सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार युगल जोड़ी की काफी कमी खली जिससे उसे गुरुवार को यहां बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप (बीएटीसी) के ग्रुप मैच में चीन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और लक्ष्य सेन ने अपने एकल मुकाबले जीते लेकिन चीन ने वापसी करते हुए दोनों युगल मुकाबले जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया।

और अंतिम मैच में राष्ट्रीय चैम्पियन चिराग सेन को वांग झेंग जिंग से 15-21 16-21 से हार मिली जिससे भारत मुकाबला गंवा बैठा।

पहले ही नॉकआउट चरण में जगह बना चुकी भारतीय टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही और चीन ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

पता चला है कि सात्विक और चिराग तथा 2021 विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता किदाम्ब श्रीकांत को टीम प्रबंधन ने आराम दिया था क्योंकि भारत पहले ही बुधवार को हांगकांग पर 4-1 की जीत से क्वार्टरफाइनल में जगह बना चुका था।

दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी वेंग पर 6-21 21-18 21-19 से जीत दर्ज कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।

पहले युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला एक गेम जीतने के बावजूद चेन बो यांग और लियू यिन से 15-21 21-19 19-21 से पराजित हो गये।

राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन लक्ष्य सेन ने फिर लेई लान जि को 40 मिनट में 21-11 21-16 से हराकर भारत को वापसी करायी।

लेकिन सूरज गोआला और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी को दूसरे युगल में रेन जियांग यु और जि हाओ नान की जोड़ी से 13-21 9-21 से हार मिली जिससे स्कोरलाइन 2-2 हो गयी।

निर्णायक मैच में चिराग भारत के लिए मैच नहीं जीत सके।

दोनों टीम पहले ही नॉकआउट में स्थान सुनिश्चित कर चुकी हैं जिससे अब ध्यान क्वार्टरफाइनल पर लगा होगा।

भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को अपने लीग मैच में चीन को 3-2 से हराकर उलटफेर किया था जिससे उसने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब शुक्रवार को उसका सामना क्वार्टरफाइनल में हांगकांग से होगा।

भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ दावेदार के तौर पर उतरेगी और प्रतियोगिता में पहला पदक जीतने की कोशिश करेगी।

सेमीफाइनल में पहुंचने से भारत का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\