IND vs AUS 2nd T20: ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल ने खेली आतिशी पारी, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल टारगेट

इन तीनों की अर्धशतकीय पारी के बाद रिंकू सिंह ने नौ गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाये जिससे भारत ने इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम ने श्रृंखला के पिछले मैच में आठ विकेट पर 209 रन के रिकॉर्ड में सुधार किया.

रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन (Photo Credits: Twitter)

तिरुवनंतपुरम: सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की संयमित पारी के साथ यशस्वी जायसवाल और इशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला. के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर चार विकेट पर 235 रन बनाये.

इन तीनों की अर्धशतकीय पारी के बाद रिंकू सिंह ने नौ गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाये जिससे भारत ने इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम ने श्रृंखला के पिछले मैच में आठ विकेट पर 209 रन के रिकॉर्ड में सुधार किया. IND vs AUS, 2nd T20 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी लड़खड़ाई, प्रसिद्ध कृष्णा ने सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को बनाया अपना शिकार

रुतुराज ने 43 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाने के साथ यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 35 गेंद 77 और इशान के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 गेंद में 87 रन की साझेदारी की. जायसवाल ने 25 गेंद की पारी में नौ चौके और दो छक्के जबकि इशान 32 गेंद में 52 रन की पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के जड़े.

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथल एलिस ने चार ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिये. जायसवाल और रूतुराज की जोड़ी ने भारत को तेज तर्रार शुरुआत दिलायी. रुतुराज ने स्टोइनिस के पहले ओवर में चौका लगाया लेकिन बाये हाथ बल्लेबाज जायसवाल ज्यादा आक्रामक रहे. उन्होंने तीसरे ओवर में मैक्सवेल के खिलाफ दो चौके लगाने के बाद चौथे ओवर में सीन एबोट के खिलाफ लगातार तीन चौके और दो छक्के जड़े.

उन्होंने इस गेंदबाज के अगले ओवर में फिर से हैट्रिक चौका जड़ महज 24 गेंद में अपना पचासा पूरा किया. वह इसी ओवर में एक और आक्रामक शॉट खेलने के चक्कर में वह एडम जम्पा को कैच देकर पवेलियन लौटे.

पावरप्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 77 रन था और अब ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने रन रोकने पर ध्यान दिया. भारतीय टीम छठे से 10वें ओवर तक सिर्फ एक चौका लगा सकी. टीम ने इस दौरान रनों का शतक पूरा किया.

इशान ने स्टोइनिस के खिलाफ 12वें ओवर में छक्का लगाने के बाद 14वें ओवर में मैक्सवेल के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर रनगति को तेज किया. इसी ओवर में रुतुराज ने भी छक्का लगाया जिससे टीम ने 23 रन बटोरे. इशान ने अगले ओवर में तनवीर संघा के खिलाफ दो छक्के लगाकर टीम के 150 रन करने के साथ 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.

वह स्टोइनिस की ऑफ स्टंप से काफी बाहर की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में बाउंड्री के पास लपके गयेकप्तान सूर्यकुमार यादव (10 गेंद में 19 रन) ने क्रीज पर आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला. उन्होंने जम्पा की गेंद पर गेंदबाज के ऊपर से आकाशीय शॉट खेल गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया.

दूसरे छोर से संयमित बल्लेबाजी कर रहे रुतुराज ने 18वें ओवर में एलिस की गेंद पर दो रन के साथ 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी ओवर में सूर्यकुमार यादव की पारी का अंत हुआ. रिंकू ने 19वें ओवर में एबोट के खिलाफ तीन चौके और दो छक्के लगाकर टीम को स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. जायसवाल अंतिम ओवर में छक्का लगाकर आउट हुए लेकिन तिलक वर्मा (नाबाद सात) ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. भारतीय टीम ने आखिरी सात ओवर में 111 रन बटोरे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी