खेल की खबरें | संजय की हैट्रिक के बावजूद भारत जूनियर हॉकी विश्व कप में फ्रांस से 4-5 से हारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उप-कप्तान संजय के हैट्रिक गोल के बाद भी खिताब की दावेदार भारतीय टीम को फ्रांस ने बुधवार को यहां एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप के पूल बी के मैच में 5-4 से हरा दिया।

भुवनेश्वर, 24 नवंबर उप-कप्तान संजय के हैट्रिक गोल के बाद भी खिताब की दावेदार भारतीय टीम को फ्रांस ने बुधवार को यहां एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप के पूल बी के मैच में 5-4 से हरा दिया।

फ्रांस के लिए कप्तान टिमोथी क्लेमेंट (पहला, 23वां और 32वां मिनट) ने हैट्रिक गोल किया, जबकि बेंजामिन मार्के (सातवें) और कोरेंटिन सेलियर (48वें मिनट) ने विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज टीम के लिए दो अन्य गोल किये।

गत चैंपियन भारत के लिए संजय (15वें, 57वें, 58वें) ने तीन पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि मेजबान टीम के लिए दूसरा गोल उत्तम सिंह (10वें मिनट) में किया।

फ्रांस के क्लेमेंट ने मैच के पहले मिनट में भारतीय रक्षापंक्ति की लापरवाही का फायदा उठाते हुए गोल कर चौंका दिया । जब फ्रांस ने भारत पर दबाव बनाया हुए तीन मिनट के अंदर मार्केने टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया।

दो गोल से पिछड़ने के बाद गत चैंपियन टीम ने फ्रांस के खिलाफ हमलों की झड़ी लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की और इसका फायदा भी  हुआ। मैच के दसवें मिनट में उत्तम सिंह के गोल से भारतीय टीम ने वापसी की और पांच मिनट के बाद संजय ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जिससे स्कोर 2-2 हो गया।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर  में फ्रांस के कप्तान ने दो और गोल किया जिससे मैच के 23वें मिनट में टीम की बढ़त 3-2 और फिर 32वें मिनट में 4-2 हो गयी। भारत को भी 38वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन यह प्रयास बेकार चला गया।

भारतीय टीम ने मैच में वापसी के लिए चौथे क्वार्टर में अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन 48वें मिनट में रक्षापंक्ति की कमजोरी का फायदा उठाते हुए सेलियर ने गोल कर दिया और फ्रांस की बढ़त 5-2 की हो गयी।

तीन गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने फ्रांस के खेमे में हमला तेज किया और 57वें और 58वें मिनट में उसे पेनल्टी कार्नर मिला, संजय ने इन दोनों को गोल में बदल कर भारत की उम्मीदें जगायी। आखरी डेढ़ मिनट में टीम ने कुछ और प्रयास किये लेकिन सफलता नहीं मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\