खेल की खबरें | भारत शूटआउट में नीदरलैंड से 2-4 से हारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत को एफआईएच प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे चरण के मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड से शूटआउट में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय तक दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया।

राउरकेला, 21 फरवरी भारत को एफआईएच प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे चरण के मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड से शूटआउट में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय तक दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया।

भुवनेश्वर में खेले गए पहले चरण के मैच में भारत ने नीदरलैंड को शूटआउट में 4-2 से हराया था। तब निर्धारित समय तक दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थी।

विश्व की नंबर एक टीम नीदरलैंड को फ्लोरिस मिडेंडॉर्प ने चौथे मिनट में ही मैदानी गोल करके बढ़त दिला दी थी। विश्व में चौथे नंबर की टीम भारत की तरफ से हार्दिक सिंह ने 38वें मिनट में बराबरी का गोल किया।

नीदरलैंड को इस जीत से दो अंक मिले जबकि भारत को एक अंक से संतोष करना पड़ा।

भारत ने शुरू में आक्रामक खेल दिखाकर नीदरलैंड पर दबाव बनाया लेकिन इसका वह सकारात्मक परिणाम हासिल नहीं कर पाया।

नीदरलैंड ने चौथे मिनट में भारतीय सर्कल में सेंध लगाई और मिडेंडॉर्प अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल करने में सफल रहे। नीदरलैंड को पहले क्वार्टर के अंतिम समय में पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने उसका अच्छी तरह से बचाव किया।

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सुखजीत सिंह ने 27वें मिनट में भारत की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया था लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे अयोग्य घोषित कर दिया। भारत ने रेफरल भी लिया लेकिन इसका फैसला भी उसके पक्ष में नहीं गया।

भारत तीसरे क्वार्टर में गोल करने के लिए बेताब दिखा। उसने तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह उसे पर गोल नहीं कर पाए। इसके 5 मिनट बाद भारत को दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर हार्दिक सिंह ने रिबाउंड से गोल किया।

अंतिम क्वार्टर में दोनों टीम ने एक दूसरे के सर्कल में कई बार गेंद पहुंचाई लेकिन वे गोल करने में नाकाम रही।

भारत अपना अगला मैच शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद वह रविवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने घरेलू अभियान का समापन करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी